अजय कुमार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अजय कुमार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 29 नवंबर 2016

दो कोरिया– भाग 2

19 अक्टूबर 1950 को माओ के आदेश पर 4 लाख से अधिक चीनी सेना के कई स्वयसेवी दस्तों ने यालू नदी को पार किया और वे अमरीकी सैन्य टुकड़ी की राह में घात लगाकर बैठ गये, जो चीनी सीमा की ओर बढ़ रही थी। अमरीकी इकाईयाँ उस देश के इतने मजबूत प्रतिरोध से अचम्भित थीं जिसे उन्होंने कम करके आँका था।
इस प्रतिरोध से उन्हें दक्षिणी समुद्र तट के नजदीकी क्षेत्र की ओर पीछे हटना पड़ा और इस तरह चीन तथा उत्तरी कोरिया के संयुक्त बलों द्वारा उन्हें पीछे ढकेल दिया गया। स्तालिन बहुत सचेत थे, हालाँकि उन्होंने 42.5 मील सीमित मोर्चे के लिए मिग–15 लड़ाकू विमान भेजा था जिसके चालक रूसी थे, फिर भी यह सहयोग माओ की उम्मीद से कम ही था। लेकिन यह सहयोग संघर्ष के शुरुआती दौर के लिए बहुमूल्य साबित हुआ और इसने साहस के साथ आगे बढ़ती हुई थल सेना की रक्षा की।
महाशक्ति के रूप में हमेशा विद्यमान रही अमरीकी वायु सेना के भीषण आक्रमण के विरूद्ध निरन्तर लड़ाई से प्योंगयांग पर पुन: अधिकार कर लिया गया और एक बार फिर सीओल पर भी कब्जा कर लिया गया। मैकआर्थर का नाभिकीय हथियारों से चीन पर हमला करने का विचार था। इस शर्मनाक हार का स्वाद चखने के बाद उसने उनके इस्तेमाल का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रपति ट्रुमैन ने जब देखा कि कोई अन्य रास्ता नहीं है तो उसे उसके पद से हटा दिया और जनरल मैथ्यूज रिगवे को युद्धक्षेत्र की सम्पूर्ण कार्यवाही में जल, थल और वायु सेना का प्रमुख नियुक्त किया। अमरीका के साथ यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, नीदरलैण्ड, बेल्जियम, लक्जेमवर्ग, ग्रीस, कनाडा, तुर्की, इथोपिया, साउथ अफ्रीका, फिलीपीन्स, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड थाईलैण्ड और कोलम्बिया ने इस साम्राज्यवादी दुस्साहस में भाग लिया। कोलम्बिया उस समय रूढ़िवादी लौरीनो गोम्ज के एकाधिकारी सत्ता के अधीन था जो किसानों के व्यापक कत्लेआम के लिए जिम्मेदार था, लातिन अमरीका के केवल इसी देश ने भाग लिया था। साम्राज्यवादी युद्ध में जैसा हमने कहा कि हैले सेलासी का इथोपिया जहाँ पर दास प्रथा अभी भी अस्तित्व में थी और दक्षिणी अफ्रीका जो अभी भी गोरे लोगों के प्रभुत्व के अधीन था ने भी इस आक्रमण में भाग लिया।
सितम्बर 1939 से शुरू होकर अगस्त 1945 को खत्म होने वाले वैश्विक नर संहार के मुश्किल से पाँच सालों बाद यह युद्ध लड़ा गया। कोरियाई राज्य क्षेत्र में इस खूनी संघर्ष के बाद, 38 वीं अक्षांश रेखा एक बार फिर उत्तरी और दक्षिणी कोरिया की विभाजन सीमा बन गयी। यह आंकलन किया गया कि इस युद्ध में करीब 20 लाख कोरियाई, लगभग 5 लाख या दस लाख चीनी और 10 लाख अधिक मित्र राष्ट्रों के सैनिक मारे गये। लगभग 40 हजार अमरीकी सैनिकों ने अपनी जानें गवाँयीं। उनमें से ऐसे लोग भी कम नहीं थें जो कि प्यूर्तांे रिको या अन्य लातिन अमरीकी देश में पैदा हुए हों, युद्ध में भाग लेने के लिए जिनका चयन हुआ था, वे गरीब अप्रवासी थे जो अपनी खराब हालात के चलते युद्ध क्षेत्र में भेज दिये गये थे। इस संघर्ष से जापान को कई लाभ मिलने वाले थे। एक साल में ही उसका औद्योगिक उत्पादन 50 प्रतिशत बढ़ गया और दो साल के अन्दर ही फिर से युद्ध के पहले का उत्पादन स्तर प्राप्त कर लिया गया। फिर भी जो चीज नहीं बदल पायी वह थी – एक भावना कि कोरिया में चीन की साम्राज्यवादी फौज ने नरसंहार का काम किया था। जापानी सरकार को उसके उन सैनिकों द्वारा किये गये नरसंहार का मुआवजा देना पड़ा जिन सैनिकों ने चीन में दस हजार औरतों से बलात्कार किया था लाखों लोगों का निर्दयता से कत्ल किया था।
जापान पूरी तरह तेल और अन्य महत्वपूर्ण कच्चे मालों से वंचित था, वहाँ के लोगों ने कड़ी मेहनत और दृढ़ता के बल पर अपने देश को विश्व की दूसरे नम्बर की महाशक्तिशाली अर्थव्यवस्था में परिवर्तन कर दिया था।
पूँजीवादी पैमाने पर मापा जाये तो जापान का सकल घरेलू उत्पाद इस समय 4.5 अरब डॉलर है, हालाँकि विभिन्न पश्चिमी स्रोतों के आँकड़ें लगातार बदलते रहतेे हैं। इस देश के पास एक अरब डॉलर से अधिक की दुर्लभ मुद्रा संरक्षित है। चीन का सकल घरेलू उत्पाद 2.2 अरब डॉलर है जो जापान की तुलना में दो गुनी है। चीन ने जापान से 50 प्रतिशत अधिक दुर्लभ मुद्रा संरक्षित कर रखा है। अमरीका के पास जापान से 34.6 गुना क्षेत्र तथा 2.3 गुना अधिक जनसंख्या है, जबकि सकल घरेलू उत्पाद 12.4 अरब डॉलर है जो जापान के सकल घरेलू उत्पाद से केवल 3 गुना ही है। आज इसकी सरकार साम्राज्यवादियों के मुख्य सहयोगियों में से एक है, एक समय यह आर्थिक मंदी के चलते संकट में फँस गया था और इस महाशक्तिशाली देश के उन्नत हथियारों ने सम्पूर्ण मानवजाति के लिए खतरा पैदा कर दिया था। ये सब ऐतिहासिक सबक हैं जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
युद्ध ने एक प्रकार से चीन पर अत्यधिक भार डाल दिया था। ट्रुमैन ने छठवीं जहाजी बेड़े को चीन की उस क्रान्तिकारी सेना को उतरने से रोकने का निर्देश दिया जो 0.3 प्रतिशत अपने क्षेत्र को हासिल करके अपने देश को पूरी तरह आजाद करा लेती। यह विवादित क्षेत्र अमरीका समर्थित चियांग काई शेक के कब्जे में था जो वहाँ भाग गया था।
मार्च 1953 में स्तालिन की मृत्यु के बाद चीन और सोवियत संघ के रिश्ते खराब होने वाले थे। क्रान्तिकारी आन्दोलन में लगभग सभी जगह फूट पड़ गयी। जो नुकसान हुआ था, हो ची मिन्ह के नाटकीय आह्वान ने उसका खुलासा कर दिया और अपने विशाल मीडिया उपकरणों के साथ साम्राज्यवाद ने झूठे क्रान्तिकारी सिद्धान्तकारों के बीच उग्रवाद की आगों को भड़का दिया था, यह एक ऐसी करतूत थी जिसमंे अमरीकी खुफिया विभाग सिद्धहस्थ था। मनमाने बँटवारे के बाद उत्तरी कोरिया को देश का बहुत उबड़–खाबड़ भाग दिया गया। अनाज और भोजन का प्रत्येक दाना बलिदान और पसीने से प्राप्त करना पड़ता था। राजधानी प्योंगयांग को जमींदोज कर दिया गया। बहुत से लोग, युद्ध में घायल या अपंग हुए थे, उन्हें उपचार की आवश्यकता थी। वे नाकेबंदी को झेल रहे थे और उनके पास संसाधन मौजूद नहीं था। सोवियत संघ और अन्य समाजवादी समूह के देश युद्ध से उबरने की प्रक्रिया में थे।
जब मैं कोरिया की जनता के जनतांत्रिक गणतंत्र में 7 मार्च 1986 को पहुँचा, युद्ध द्वारा बर्बाादी के लगभग 33 साल बीत चुके थे। यह विश्वास करना मुश्किल था जो यहाँ घटित हुआ था। यहाँ की महान जनता ने अनगिनत चीजों का निर्माण किया – बड़े और छोटे अनगिनत बाँध तथा पानी को संरक्षित करने के लिए नहरें, बिजली उत्पादन, व्यावसायिक शहरें और सिंचित खेत थमोईलेक्ट्रिक  इकाई, बड़े यांत्रिक और दूसरी तरह के कारखाने, उनमें से कई सतह से नीचे गहराई में थे। सब कुछ बहुत कठिन विधिवत श्रम से पैदा किया गया था, तांबा और एल्यूमीनियम की कमी के चलते मजबूत होकर बिजली खपत पारेषण तार को बनाने के लिए आयरन का इस्तेमाल करना पड़ा, आंशिक तौर पर आयरन को कोयले से उत्पन्न किया जाता था।
राजधानी और अन्य शहर जो नष्ट किये जा चुके थे, धीरे–धीरे उनका पुनर्निर्माण किया गया। मेंरे अनुमान से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में लाखों नये घरों का निर्माण हो चुका था और दस हजार से अधिक अन्य प्रकार की सुविधाएँ स्थापित की गयी थीं। पत्थर, कंकरीट, लकड़ी, सिन्थेटिक उत्पाद और मशीनरी में अनगिनत घण्टों के काम समाहित थे। मुझे खेतों को देखने का अवसर मिला, जहाँ भी मैं गया, बगीचे ही दिखायी दिये। हर जगह सुसज्जित, संगठित और उत्साही लोग मेहमानांे के स्वागत के लिए तैयार थे। यह देश सहयोग और शान्ति के लायक है।
ऐसा कोई मुद्दा नहीं था जिसके बारे में मैंने अपने प्रसिद्ध मेजबान किंग इल संग के साथ चर्चा न की हो। मैं इसे कभी भूल नहीं सकूँगा। कोरिया को एक काल्पनिक रेखा द्वारा दो भागों में बाँट दिया गया। दक्षिण की तरफ का अलग ही अनुभव था। यह हिस्सा बहुत सघन आबादी वाला था और युद्ध के दौरान इसका कम विनाश हुआ था। एक विशाल विदेशी सैन्य बलांे की उपस्थिति के लिए स्थानीय निर्मित और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति जरूरी थी जैसे–कारीगरी की वस्तुओं से लेकर ताजे फलों और सब्जियों की सेवाओं का तो कोई उल्लेख नहीं। मित्र राष्ट्रों का सैन्य खर्च बहुत अधिक था। ठीक यही सब तब घटित हुआ, जब अमरीका ने उस देश में व्यापक सैन्य बलों को अनिश्चित समय के लिए रखने का फैसला किया था।
शीत युद्ध के दौरान यहाँ पश्चिम और जापान के बहुराष्ट्रीय निवेशकों ने बहुत अधिक पैसों का निवेश किया और अनगिनत धन बाहर ले गये जो दक्षिण कोरिया के लोगों के पसीेने की कमाई थी। वे उतनी ही कड़ी मेहनत करने वाले और उद्यमी थे जितने उनके उत्तरी कोरियाई भाई थे। विश्व के महान बाजार उनके उत्पादों के लिए खुले थे। उनके लिए कोई नाकेबंदी नहीं थी। आज देश के पास उच्च तकनीकी और उत्पादकता है। यह पश्चिम के संकट को झेल चुका है, जिसके बाद कई दक्षिणी कोरियाई कम्पनियों को बहुराष्ट्रीय निवेशकों द्वारा खरीद लिया गया।
आत्मसंयमी स्वभाव की इसकी जनता ने राज्य को दुर्लभ मुद्रा के महत्वपूर्ण संग्रह को जमा करने दिया। आज यह अमरीका की आर्थिक मन्दी को झेल रहा है। दक्षिण कोरिया का सकल घरेलू उत्पाद 787.6 अरब डॉलर है जो ब्राजील के 796 अरब डॉलर और मैक्सिको के 768 अरब डॉलर के लगभग बराबर है, जबकि इन देशों के पास प्रचूर मात्रा में हाइड्रोकार्बन का जखीरा और इनकी आबादी भी दक्षिणी कोरिया की तुलना में ज्यादा है। साम्राज्यवाद ने इन देशांे पर भी अपनी व्यवस्था थोप दी। दोनों देश ब्राजील और मैक्सिको पिछड़ गये लेकिन तीसरा देश दक्षिण कोरिया बहुत अधिक विकास कर गया। दक्षिण कोरिया से पश्चिम की तरफ शायद ही कोई विस्थापन हुआ हो। यह विस्थापन सामूहिक रूप से मैक्सिको से लेकर वर्तमान अमरीकी क्षेत्र तक हुआ है।
ब्राजील से लेकर दक्षिण तथा मध्य अमरीका के लोग उपभोक्तावाद के प्रचार से प्रभावित होकर और रोजगार की तलाश में चारों तरफ विस्थापित हुए। आज फिर उन्हें बहुत कठोर और अपमानजनक शर्तों पर वेतन दिया जाता है।
यह ज्ञात है कि अगस्त 2006 में हवाना में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान गुट निरपेक्ष आन्दोलन में शामिल क्यूबा ने नाभिकीय हथियारों के सिद्धान्तों की अवस्थिति को समर्थन दिया था। जब मैं प्योंगयांग हवाई अडडे पर पहुँचा तो कोरिया की जनता के जनतान्त्रिक गणतंत्र के वर्तमान नेता किंग जोंग इल से मिला। वह अपने पिता के समीप लाल कालीन के एक किनारे अलग से खड़े थे। क्यूबा ने उनकी सरकार के साथ सर्वश्रेष्ठ रिश्ता कायम किया है। जब सोवियत संघ और समाजवादी खेमा टूट गया, कोरिया की जनता के जनतान्त्रिक गणतन्त्र ने तेल, कच्चे माल और उपकरणों के स्रोत और महत्त्वपूर्ण बाजार खो दिया। क्यूबा के मामले में इसका नतीजा अधिक कठोर था। बहुत बलिदान के जरिये हासिल की गयी प्रगति खतरे मे पड़ गयी। इसके बावजूद उन्होंने नाभिकीय हथियारों के निर्माण की अपनी क्षमता को दिखला दिया।
जब लगभग एक साल पहले नाभिकीय परीक्षण किया गया तो हमने उत्तरी कोरिया की सरकार से तीसरी दुनिया के गरीब देशों पर आसन्न खतरे के अपने दृष्टिकोण से अवगत कर दिया। दुनिया के लिए निर्णायक घड़ी में कोरियाई जनता साम्राज्यवादी षड़यन्त्रों के खिलाफ एक गैरबराबरी और कठिन युद्ध लड़ रहीे थी। ऐसा जरूरी नहीं हो सकता है कि इस मोड़ पर किम सोन्ग इल पहले से ही निर्णय कर चुके हों कि इस क्षेत्र की रणनीतिक और भौगोलिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें क्या करना है।
 हम नाभिकीय हथियारों के कार्यक्रम को स्थगित करने की उत्तरी कोरिया की घोषणा को देखकर खुश हैं। इसका बुश के ब्लैकमेल और अपराध से कोर्ई लेना–देना नहीं है जो अब नरसंहार की अपनी नीति की सफलता के प्रमाण के रूप में इस घोषणा को प्रस्तुत कर रहा है। उत्तरी कोरिया के नाभिकीय प्रदर्शन का उद्देश्य अमरीका की सरकार को निशाना बनाना नहीं था जिसके सामने वह एक कदम भी पीछे नहीं हटा, बल्कि उसका पड़ोसी मित्र चीन था जिसकी सुरक्षा और विकास दोनों राज्यों के लिए अनिवार्य है।
तीसरी दुनिया के देश चीन और दो कोरिया के बीच दोस्ती और सहयोग में रुचि रखते हैं, जिनकी एकजुटता समुद्र के एक किनारे से दूसरे किनारे तक हो जरूरी नहीं है। जैसा जर्मनी के मामले में था जो आज नाटो में अमरीका का सहयोगी है। एक–एक करके धैर्य से लेकिन अथक रूप से उनकी संस्कृति तथा इतिहास जैसे–जैसे अनुकूल होंगे, वे मजबूत बन्धन में बँधते चले जायेंगे जो दोनों कोरिया को एकजुट करेगा। हम दक्षिण कोरिया के साथ सम्बन्धों को अधिक से अधिक बढ़ा रहे हैं। उत्तरी कोरिया के साथ सम्बन्ध पहले से था जिन्हें हम मजबूत करना जारी रखेंगे।
फिदेल कास्त्रो रुज

(24 जुलाई 2008)
अनुवादक- अजय कुमार

मंगलवार, 22 सितंबर 2015

दो कोरिया– भाग 1


अपने पड़ोसी चीनी और जापानी लोगों की संस्कृति से अलग कोरिया राष्ट्र अपनी विलक्षण संस्कृति के साथ 3000 सालों से अस्तित्व में है। ये विशेषताएँ चीन, वियतनाम और अन्य देशों सहित एशियाई क्षेत्र के समाजों में अनूठी हैं। पश्चिमी संस्कृतियों में कुछ 250 सालों से कम पुरानी है, उनमें भी इससे मिलती–जुलती चीज नहीं है। 
1894 के युद्ध में जापान ने कोरियाई राजवंश के ऊपर चीन के नियंत्रण को खत्म करके खुद हथिया लिया और उसके राज्य को जापानी उपनिवेश में बदल दिया। इस देश में प्रोटेस्टेंट मत को 1892 में स्थापित किया गया। इसके बाद अमरीका और कोरियाई अधिकारियों के बीच एक समझौता हुआ। दूसरी ओर इसी शताब्दी में धर्म प्रचारकों द्वारा कैथोलिक मत भी फैलाया गया। यह अनुमान है कि दक्षिण कोरिया में करीब 25 प्रतिशत जनसंख्या ईसाई है और उतनी ही जनसंख्या बुद्ध को मानती है। कन्फ्युसियस के दर्शन का लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव है। जिसे धर्मान्धतापूर्ण व्यवहार के जरिये नहीं समझाया जा सकता। 

बीसवीं शताब्दी में राष्ट्र के राजनीतिक जिन्दगी में दो महत्त्वपूर्ण व्यक्ति उभरकर आये। पहला, सिंगमन री का जन्म मार्च 1875 में हुआ था और दूसरा, किम इल सुंग 37 साल बाद अप्रैल 1912 में पैदा हुए थे। अलग–अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से आये दोनों व्यक्तियों का एक दूसरे से सामना उन ऐतिहासिक परिस्थितियों में हुआ जिनका दोनों से कोई लेना–देना नहीं था। ईसाईयों ने जापान की इस उपनिवेशवादी व्यवस्था का विरोध किया था। उनमें से एक सिंगमन री एक सक्रिय प्रोटेस्टेंट थे। कोरिया की स्थिति तब बदल गयी, जब जापान ने 1910 में इसके राज्य क्षेत्र को अपने में मिला लिया। वर्षों बाद 1919 में री को निर्वासित अस्थायी सरकार का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया, जिसका मुख्यालय चीन के संघाई में था। उन्होंेने हमलावरों के विरुद्व कभी भी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया। जिनेवा के लीग ऑफ नेशन्स ने उन पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। 
            जापानी साम्राज्य कोरिया वासियों का बर्बरता से दमन करता था। राष्ट्रवादियों ने जापान की उपनिवेशवादी नीति के विरुद्ध हथियार उठा लिया और 1890 के दशक के अन्त तक राष्ट्रवादियों ने जापान की उपनिवेशवादी नीति के विरुद्ध हथियार उठा लिया और उत्तर के पर्वतीय इलाकें के एक छोटे से क्षेत्र को आजाद कराने में सफल हुए।
            किम इल सुंग, जिनका जन्म प्योन्गयांग के बगल में हुआ था, वह 18 साल की उम्र में जापानियों से लड़ने के लिए कोरियाई कम्युनिस्ट गुरिल्ला से जुड़ गये। उन्होंने अपने सक्रिय क्रान्तिकारी जीवन में मात्र 33 वर्ष की युवावस्था में ही उत्तरी कोरिया में जापान विरोधी लड़ाकू दस्ते का राजनीतिक और सैनिक नेतृत्त्व का पद सम्भाल लिया। 
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की अवधि में अमरीका ने कोरिया के भाग्य का फैसला किया। उसने संघर्ष में तब भाग लिया, जब उसी के द्वारा तैयार उगते हुए सूरज के साम्राज्य ने उस पर आक्रमण कर दिया। कम्मोडोर पेरीे ने उस मुल्क के मजबूत सामन्ती दरवाजे को उन्नीसवीं शताब्दी के पहले आधे दशकों में खोल दिया था। उसने अमरीका से व्यापार करने से मना करने वाले इस एशियाई विचित्र देश पर अपनी तोपें तान दी थी। 
जैसा कि अन्य मौके पर मैंने पहले ही समझाया था कि उम्दा शिष्य कुछ समय बाद एक शक्तिशाली प्रतिद्वन्द्वी बन जाता है। दशकों बाद क्रमश: चीन और रूस पर हमले करने के साथ–साथ जापान ने कोरिया पर अधिपत्य स्थापित कर लिया। फिर भी वह चीन की कीमत पर प्रथम विश्व युद्ध में एक चतुर सहयोगी था। उसने शक्ति संचित किया और उसे एशिया की किस्म के फासीवादी नाजीवाद में बदल दिया और 1937 में चीनी राज्य क्षेत्र को हड़़़पने का प्रयास किया और दिसम्बर 1945 में अमरीका पर आक्रमण कर दिया, उसने युद्ध को दक्षिण–पूर्व एशिया और ओसिनिया तक फैला दिया। 
ब्रिटेन, फ्रांस, हालैण्ड, पुर्तगाल के उपनिवेश के इलाके हाथ से निकल गये और अमरीका विश्व का सबसे शक्तिशाली देश उभर कर आया, जिसका प्रतिद्वन्द्वी केवल सोवियत संघ था, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के आक्रमण के चलते बहुत अधिक इंसानों और संसाधनों की बर्बादी झेली थी। 1945 में जब विश्व में हत्याकाण्ड का ताण्डव खत्म हो गया, चीन की क्रान्ति सम्पन्न होने वाली थी, उस समय जापान विरोधी सामूहिक संघर्ष और तीखा हो गया था। इसके बाद माओ, हो ची मिन्ह, गाँधी, सुकरनों और दूसरे अन्य नेताओं ने उस विश्व व्यवस्था की पुनर्स्थापना के विरुद्ध संघर्ष किया जो पहले ही टिकाऊ नहीं रह गयी थी। 
ट्रूमैन ने जापान के दो नागरिक शहरों पर परमाणु बम गिरा दिया, यह एक भयावह विनाशकारी नया हथियार था जिसकी उपस्थिति के बारें में अमरीका ने अपने सहयोगी सोवियत संघ को भी कोई जानकारी नहीं दी थी जो फासीवाद के विनाश का सबसे बड़ा हिस्सेदार था। जापानियों के मजबूत प्रतिरोध ने जापानी द्वीप ओकिनावा में लगभग 15,000 अमरीकी सैनिकों की जिन्दगी ले ली। इस तथ्य के बावजूद नरसंहार के इस कार्य को कोई न्यायसंगत नहीं ठहरा सकता। जापान पहले से हार चुका था और वह हथियार जापान के सैन्य निशाने पर गिराया गया था, जिसने जल्द या देर में और अधिक अमरीकी सैनिकों के हताहत हुए बिना जापानी सैनिकों के बीच उसी तरह की निराशा की स्थिति पैदा कर दी होती। यह एक वर्णनातीत आतंकवादी कार्यवाही थी। 
जब यूरोप में लड़ाई बन्द हो गयी, उस समय अपने वादे के मुताबिक सोवियत सैनिक मन्चूरिया और कोरिया की ओर बढ़ रहे थे। मित्र राष्ट्रों ने पहले से यह तय कर लिया था कि प्रत्येक सेना कहाँ तक आगे बढ़ेगी। विभाजन रेखा कोरिया के मध्य होगी जो यालू नदी और प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर के बीच बराबर दूरी पर है। अमरीकी सरकार ने जापान के साथ समझौते में ऐसे नियम थोपे जो आत्मसमर्पण करने वाले जापानी सैनिकों को अपने ही राज्यक्षेत्र में संचालित करते। तथाकथित तौर पर जापान अमरीका द्वारा कब्जे में ले लिया गया। शक्तिशाली जापानी सेना की बड़ी संख्या जापान से संलग्न कोरिया में रह गयी। स्थापित विभाजन रेखा 38 समानान्तर के दक्षिण में अमरीका का स्वार्थ हावी हो गया। सिंगमन री एक ऐसे नेता थे जिन्हें अमरीकियों का समर्थन था और साथ ही जापानियों का भी खुला सहयोग था। उन्हें अमरीकी सरकार द्वारा राज्य के उस क्षेत्र में भेजा गया। इस प्रकार उन्होंने 1948 का जद्दोजहद भरा चुनाव जीत लिया। इसी साल सोवियत संघ की सेना उत्तरी कोरिया से लौट गयी।
            25 जून 1950 को देश में युद्ध शुरु हो गया। यह अभी अस्पष्ट है कि किसने पहली गोली चलायी या तो वे उत्तर के लड़ाके थे या अमरीकी सिपाही जो उन सैनिकों के साथ थे जिनका चयन री ने किया था। उस टिप्पणी का कोई मतलब नहीं यदि कोई उसे केवल कोरियाई नजरिये से विश्लेषित करे। किम इल सुंग के सिपाही पूरे कोरिया की आजादी के लिए जापानियों से लड़े। उनके सैनिक अद्वितीय वीरता से सुदूर दक्षिण की ओर आगे बढ़े। जहाँ पर यांकी (अमरीकी) ताकतें अपने लड़ाकू वायुयानों के जबरदस्त सहयोग से अपना बचाव कर रही थीं। मैकआर्थर प्रशान्त महासागरीय क्षेत्र से अमरीका के सुरक्षा बलों का सेनानायक था, उसने आदेश देने का फैसला किया कि समुद्री जहाजों को उन उत्तरी ताकतों के पीछे इन्चियान में उतारा जाये जो उस समय जवाबी हमला करने की स्थिति में नहीं थे। 
हवाई आक्रमणों के भीषण सर्वनाश के बाद प्योंगयांग यांकी ताकतों के हत्थे चढ़ गया। इस घटना से प्रशान्त महासागरीय क्षेत्र में पूरे कोरिया को हड़पने का अमरीकी सैन्य कमाण्डर का विचार मजबूत हुआ, माओं त्से तुंग के नेतृत्व में चीन की जन मुक्ति सेना ने च्यांग काई शेेक की यांकी समर्थक उस सेना को बहुत बुरी तरह हराया जिसे अमरीका द्वारा भरपूर आपूर्ति और समर्थन प्राप्त था। ताई पेई और अन्य छोटे–छोटे द्वीप जिसमें कुओमिन्तांग के सैनिकों ने शरण ली थी जिन्हें छठीं नौ सेना के जहाजों के जरिये वहाँ पहुँचाया गया था, इन द्वीपों को छोड़कर बाकी पूरे महाद्वीपीय और तटवर्ती क्षेत्र को आजाद करा लिया गया। 
इतिहास में उस समय क्या घटा, इसे आज हम अच्छी तरह जानते हैं। इस बात को भुलाना नहीं चाहिए कि बोरिस येल्तसीन ने अन्य चीजों के साथ सोवियत संघ की सारी उपलब्धियों को वाशिंगटन के हवाले कर दिया। 
जब असली अनिवार्य संघर्ष कोरियाई क्षेत्र में छिड़ गया, उस स्थिति में अमरीका ने क्या किया ? उसने उत्तरी भाग को एक आक्रामक देश के रुप में चिन्हित किया। द्वितीय विश्व युद्ध के विजेताओं द्वारा समर्थित हाल ही में बनायी गयी संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने एक मसौदा पारित किया कि पाँचों सदस्य में से कोई वीटों नहीें कर सकता। ठीक इन्हीं महिनों में सोवियत संघ ने सुरक्षा परिषद से चीन को अलग रखने का विरोध किया, जबकि अमरीका 0–3 प्रतिशत क्षेत्र और 2 प्रतिशत जनसंख्या पर शासन करने वाले चियांग काई शेेक को परिषद के सदस्य की मान्यता देता था और जो वीटो के अधिकार का इस्तेमाल कर सकता था। इस प्रकार के मनमानीपन के चलते रुसी प्र्रतिनिधि सुरक्षा परिषद में अनुपस्थित रहे। फलस्वरुप सुरक्षा परिषद इस बात पर सहमत हो गया कि आरोपित युद्धोन्मत कोरियाई जनवादी गणतंत्र के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की सैन्य कार्यवाही ठीक है।
            चीन पूरी तरह से इस संघर्ष से बाहर था, इससे अपने देश की पूर्ण मुक्ति के लिए जारी उसकी लड़ाई प्रभावित हो रही थी। उसने देखा कि खतरा सीधे उसके अपने राज्य क्षेत्र के ऊपर मँडरा रहा है, अपनी सुरक्षा के लिहाज से यह उसे स्वीकार नहीं था। जनसूचना के अनुसार प्रधानमंत्री चाऊ एन लार्ई को स्तालिन के पास चीन के उस नजरिये की सूचना देने के लिए मास्को भेजा गया, जिसमें चीन ने अपनी और कोरिया की सीमा रेखा पर अमरीेकी कमाण्ड में संयुक्त राष्ट्र की सेना की मौजूदगी को पूरी तरह से अमान्य करार दिया था और उन्होंने सोवियत संघ से सहयोग माँगा। उस समय तक दो महान समाजवादी देशों के बीच कोई गहरा अन्तरविरोध पैदा नहीं हुआ था। यह स्वीेकृत था कि चीन की जवाबी कार्यवाई की योजना 13 अक्टूबर कीे थी लेकिन माओ ने सोवियत संघ के जवाब के इन्तजार में इसे बढ़ाकर 19 अक्टूबर कर दिया। यह अधिकतम समय था जब तक वे रुक सकते थे।
मैंने इस बात–विमर्श को अगले शुक्रवार तक खत्म करने की सोच रखी है। यह एक जटिल और श्रमसाध्य विषय है जिसके लिए विशेष ध्यान और सूचना की जरूरत पड़ती है। वह जितना हो सके सटिक हो। ये ऐतिहासिक घटनाएँ है जिनको जानना और याद रखना चाहिए।
फिदेल कास्त्रो रुज 
(22 जुलाई 2008)
अनुवादक- अजय कुमार


शुक्रवार, 6 सितंबर 2013

खाद्य सुरक्षा बिल-अलग नजरिये से

खाद्य सुरक्षा बिल संसद में पास हो गया है। सरकार ने दावा किया कि इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिये देश की 67%  गरीब आबादी के प्रत्येक व्यक्ति को प्रति माह 5 किलो अनाज सस्ते दामों पर मिलेगा। खाद्य सुरक्षा बिल गरीबों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और आधार कार्ड से भ्रष्टाचार का खतरा नहीं रहेगा क्योंकि हमारे देश की ज्यादातर आबादी भुखमरी और गरीबी की शिकार है और ज्यादातर बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। 
सरकार इन  नीतियों के जरिये आधार कार्ड से भ्रष्टाचार ख़त्म करने का दावा कर रहे हैं। इस बिल के बारे में सरकारी मंसूबे को जानने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को किस तरह तहस-नहस किया गया इस पर नजर डालनी चाहिए। इसका दुस्प्रभाव जनता पर साफ दिखाई देता है। 
वर्ष 2006 में सरकार ने किसानों से गेहूँ  कम खरीदा और सस्ते दामों में गोदामों में पहले से पड़ा अनाज बेच दिया। इससे सरकारी गोदामों में अनाज की कमी हो गयी और उसका बुरा असर वितरण प्रणाली पर पड़ा। गरीबों को सस्ता अनाज देने में कटौती की गयी। इससे सरकार की जनविरोधी चेहरा उजागर होता है। इसका फायदा निजी व्यापारियों को मिला। इन्होंने अनाजों  के दाम बढ़ाकर लोगों  को जमकर लूटा। कांग्रेस ने इस बिल को चुनावी हथकंड़ा बना लिया है। इन्हें किसानों  की गरीबी तभी नजर आयी जब चुनाव शुरू होने वाला है। 
 सन 2009 में इन्होंने  किसानों की ऋण माफी का चुनावी ढकोसला किया। जिससे इन्होंने वर्ष 2009 के चुनाव में बाजी मार ली। कितनी बड़ी विडम्बना है कि सरकार लोगों  को रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा की सुविधा देने के बजाये खैरात बाँटने का ढोंग कर रही है और जनता को परमुखापेक्षी बनने की सीख दे रही है। जबकि देश की स्थिति यह है कि विश्व के आधे भूख़े  लोगों  यानि 38 करोड़ भूखी जनता भारत में रहती है । 
क्या इस बिल से गरीबों के जीवन की मूलभूत आवश्यकतायों  को पूरा किया जा सकेगा। इससे प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो अनाज प्रति माह मिलेगा। एक आदमी एक महीने में 13 से 14 किलो भोजन ग्रहण करता है और क्या उसे खाने में दाल, चीनी, दूध, सब्जी और फल नहीं चाहिए। इससे स्पष्ट है कि सरकार  की यह योजना आम आदमी की आवश्यकता से कम ही है। वह गरीबों को जिन्दा रखो और उन्हें गरीब बनाये रखो की नीति का पालन कर रही है। अगर खाद्य पदार्थों  की शुद्धता और पौष्टिकता की बात करें तो महाराष्ट्र के मानवाधिकार आयोग ने राशन की दुकानों पर बँटवाने वाले गेहूँ के 265 नमूनों की जाँच करवायी। जिसमें  229 नमूने इंसानों के खाने के लायक नहीं थे। आयोग का कहना है कि जो गेहूँ जानवरों के खाने के लायक नहीं है, उन्हें  देश की जनता को खिलाया जा रहा है ।
कुछ सालों पहले जब अमरीका से आयातित आनाज गुणवक्ता के मानक पर खरा नहीं उतरा। तो सरकार ने अमरीकी व्यापारियों  से सांठ -गांठ करके गेहूँ  को श्रीलंका से पीसकर भारत आयात किया। जिससे सच्चाई का पता न चले। इसमें हम अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार हमारे लिए कितना शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराती है। राजनीतिक कुचक्र के द्वारा चुनावी हथियार के रूप में खाद्य सुरक्षा  बिल का इस्तेमाल सरकार की नीयत को जग जाहिर करती है।

-अजय कुमार