किसी समुदाय के रीति-रिवाज, खान-पान, पहनावा, सामुहिक आदतें, संस्कार, मनोरंजन के साधन और किसी हद तक शिक्षा पद्धति भी संस्कृति के अंतर्गत आते हैं। संक्षेप में सभ्यता के दौर में इंसान के समग्र अनुभवों का खजाना ही संस्कृति है। बन्दर से आधुनिक मनुष्य बनने तक अर्थात पुराने कबिलाई समाज, राजाओं-सामन्तों के शासन, अँग्रजों की गुलामी और उसके खिलाफ संघर्ष से लेकर आजादी के बाद आज तक हमारे देश के विविध इलाके के लोगों का समस्त अनुभव ही वहाँ की संस्कृति है। मनुष्य जिन्दा रहने की न्यूनतम जरूरत पूरा करने के पहले और बाद जो चीजें करता है वह संस्कृति है। जैसे पुराने समाज में शिकार के बाद, वह सामुहिक रूप से उसकी नकल (अनुकृति) करता था, यहीं से नाटक पैदा हुआ। कोयल के कूकने, बादल के गरजने और हवाओं के चलने की नकल करके इंसान ने संगीत सीखा। सामंती समाज में धौकनी-फुकनी और जाते-मूसल के साथ का संगीत आया। औरतें जाते से पिसाई करती थीं। मेहनत को हल्का करने के लिए गाना गाती थीं। जाते-मूसल के उतार-चढ़ाव के अनुसार लय में उतार-चढाव होता था। संगीत मुख्यतः मनोरंजन के लिए और श्रम को आसान करने के लिए था। आज पूँजीवादी व्यवस्था ने इन सबको एक ही झटके में खत्म कर दिया। इनके स्थान पर इसने आज केवल एक संस्कृति लागू कर दी है उपभोक्तावादी संस्कृति।
साहित्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 31 जुलाई 2012
साहित्य, कला और संस्कृति

शनिवार, 12 मई 2012
समकालीन वामपंथी साहित्य के पतन पर लू शुन का लेख
हमें उन विषयों के बारे में बोलने की आवशकता नहीं जिनपर दूसरे लोगों ने पहले ही विस्तार से चर्चा की है. मेरी राय में, आज 'वामपंथी' लेखकों का 'दक्षिणपंथी' लेखकों में बदल जाना बहुत
आसान है. सबसे पहले अगर आप लिखने या पढने के लिए खुद को शीशे की दीवारों के पीछे बंद कर लेते हैं, बजाय इसके कि वास्तविक सामाजिक
टकराओं के संपर्क में रहने के, तो आपके लिए अत्यंत क्रांतिकारी या 'वामपंथी' बनना बहुत आसन है. लेकिन जिस क्षण आपका सच्चाई से सामना होता है
आपके सारे विचार छिन्न-भिन्न हो जाते हैं. बंद दरवाजे के पीछे क्रांतिकारी विचारों की फुहार
छोड़ना बहुत आसान है. लेकिन दक्षिणपंथी होना भी उतना आसान है. पश्चिम में इसे ही 'सैलून समाजवाद' कहते हैं. सैलून एक बैठक होता है जो बहुत ही कलात्मक ढंग से सजा होता है और समाजवाद पर चर्चा करने के लिए काफी अनुकूल होता है- बिना उन विचारों को व्यवहार में लाये. सच तो ये है कि मुसोलिनी को छोड़कर जो साहित्यिक आदमी
नहीं है, ऐसा लेखक या कलाकार ढूँढना काफी मुश्किल है जो किसी न किसी तरह के समाजवादी विचारों वाला न हो जो कहता हो कि मजदूर और किसान गुलाम बनाये जाने, मार दिए जाने या शोषण किये जाने
के काबिल हैं (निश्चय ही मैं यह नहीं कहता कि ऐसे लोग है ही नहीं, इनके उदाहरण चीनी लेखकों के वर्धमान चन्द्र गुट और मुसोलिनी के प्रिय लेखक द
अनुन्जीयो के रूप में देखे जा सकते हैं)
दूसरे, अगर
आप क्रांति की वास्तविक प्रकृति को नहीं समझते, तो भी
"दक्षिणपंथी होना आसान है"
क्रांति एक कड़वी चीज है.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)